१- एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़कर रात को सोते समय पीने से पेट साफ़ हो जाता है |
२- एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस व एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से कब्ज दूर होती है और शरीर का वजन घटने लगता है |
३- नींबू के रस के सेवन से पेट के कीड़े मर जाते हैं |
४- नींबू के रस में जैतून का तेल मिलाकर चहरे पर मलने से दाग-धब्बे,मुहांसे तथा झाईयां समाप्त होती हैं |
५- हैजा के रोग में नींबू का पानी ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए, इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी नहीं होती |
६- लगभग आधा कप गाजर के रस में नींबू का रस मिलकर पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है |
७- यदि किसी को खांसी-जुक़ाम अधिक परेशान करता हो तो आधे नींबू के रस को दो चम्मच शहद के साथ मिलकर पीने से लाभ होता है |
८- आधे नींबू का रस व थोड़ा सा सेंधा नमक १०० मिलीलीटर पानी में डालकर पीने से पेट दर्द में आराम मिलता है |

No comments:
Post a Comment